छत्तीसगढ़ साजा !उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज थानखम्हरिया में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने करमु गांव में प्रस्तावित चंडी मंदिर निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बिरनपुर हिंसा की घटना को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि मृतक भुनेश्वर साहू की पीड़ा उन्हें आज भी विचलित करती है। उन्होंने भुनेश्वर की स्मृति में साजा में चौक और गार्डन निर्माण की घोषणा की।
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साजा में एसडीओपी कार्यालय और आईटीआई कॉलेज की स्थापना के लिए उच्च स्तरीय प्रयासों का भरोसा दिलाया। इस मौके पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने भी क्षेत्र के विकास के लिए 30 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।
यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास के साथ ही दिवंगत युवक की स्मृति को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़: बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के नाम पर बनेगा चौक और गार्डन








