Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल में रसायनज्ञों की भर्ती, 14 नवंबर तक करें आवेदन

By



रायपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने रसायनज्ञ (Chemist) के 13 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 4, अनुसूचित जाति के लिए 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित हैं।

आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र या भौतिक शास्त्र में स्नातक उपाधि होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु में शासन के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:

1. व्यापम की वेबसाइट पर “PCH25-Chemist Recruitment 2025” लिंक पर जाएं।


2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।


3. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।


4. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य सुरक्षित रखें।

Leave a Comment