Buy Advt. Space

चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

By
Last updated:

सुपेला l सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाये आरोपी आम जगह पर गाली गलौज करने से रोकने पर किया चाकू से जान लेवा हमला आरोपियो के कब्जे से धारदार हथियार चाकू एवं डण्डा जप्त—00—ज्ञात हो कि दिनांक 28.01.2024 की रात्रि करीबन 07ः30 बजे आहत भरत गिरी गोस्वामी के घर के पास बने चबुतरा में भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान एवं अन्य लोग बैठकर गाली गलौज कर रहे थे जिसे मना करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला कर पेट में मारकर चोट पहुँचाये है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दबंगई कर गुण्डागर्दी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त है। इसी तारतम्य में दिनांक 28.01.2024 को आहत को प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान, सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना, संजीव चैहान को घेराबंदी कर राजीव नगर सुपेला से पकड़ा गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि मनीष वाजपेयी, प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. भरत यादव, उपेन्द्र सिंह आरक्षक अजीत सिंह, विवेक सिंह, सुरेन्द्र गिरी, विशाल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।की गई कार्यवाही:-अपराध क्रमांक:- 80/2024धारा:- 307, 34 भादविजप्ती:- धारदार हथियार चाकू, डण्डागिरफ्तार आरोपी:- 01. भोला उर्फ हरिकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 20 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 02. अंकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 23 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 03. सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना पिता राजेश सोनकर उम्र 19 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 04. संजीव चैहान पिता धर्मेन्द्र चैहान उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर सुपेला

Related News

Leave a Comment