Buy Advt. Space

गरियाबंद में विकलांग धर्मेंद्र आठ साल से सरकारी मदद से वंचित

By

गरियाबंद जिले से मानवता को झकझोरने वाली खबर  विकलांगता प्रमाणपत्र होने के बावजूद नहीं मिल रहा सरकारी लाभ


पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। जिले के ग्राम फुलकर्रा निवासी 90% विकलांग धर्मेंद्र कुमार पिछले आठ वर्षों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। विकलांगता प्रमाणपत्र होने के बावजूद न तो उन्हें पेंशन मिल रही है और न ही अन्य सुविधाएँ, जिनका हक वेदार्थ हैं।

धर्मेंद्र कुमार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। गांव में हुए सर्वे के बावजूद अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली। गांववालों का कहना है कि कई बार आवेदन करने के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे, लेकिन हकीकत में कोई सहायता नहीं पहुँची।

धर्मेंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से गुहार लगाई है कि ऐसे विकलांग लोगों के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वे भी सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि धर्मेंद्र जैसे जरूरतमंद विकलांगों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ मिले।

Leave a Comment