Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस ने 403 किलो गांजा और 650 नशीली टैबलेट नष्ट की

By



पीतेश्वर हरपाल गरियाबंद। जिले की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में जब्त कुल 403.414 किलो गांजा और 650 नग नशीली टैबलेट का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई रायपुर स्थित जायसवाल निको स्टील पावर प्लांट के फर्नेस में पर्यावरण संरक्षण मंडल से अनुमति लेकर की गई।

नष्टीकरण की प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुई, जिसमें अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर और जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है।

Leave a Comment