Buy Advt. Space

गरियाबंद : नशीली पदार्थों के नियंत्रण हेतु बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश

By


जिले में समन्वय समिति की बैठक संपन्न, नशामुक्ति जागरूकता पर जोर

ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके और पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नशीली पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत अभियान और सड़क सुरक्षा से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, समाज कल्याण उपसंचालक डी.पी. ठाकुर, परिवहन अधिकारी रविंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में नशीली दवाओं, अवैध शराब, गांजा और जर्दायुक्त गुटखा की रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सीमा पार मादक पदार्थों के आवागमन व बिक्री पर सतत निगरानी रखने और संदिग्ध स्थानों की नियमित चेकिंग के आदेश दिए।

उन्होंने स्पर्श क्लिनिक के माध्यम से नशा पीड़ितों को इलाज और परामर्श देने, तथा टोलफ्री नंबर 14446 और 1933 को जनजागरूकता अभियानों के जरिए प्रचारित करने के निर्देश दिए। आम नागरिक 94792-25884 पर नशे से संबंधित सूचना गोपनीय रूप से दे सकते हैं।

कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों और स्कूलों के आसपास दीवार लेखन, मुनादी और पोस्टर के माध्यम से नशामुक्ति संदेश प्रसारित करने को कहा। बैठक में सड़कों पर घूमते मवेशियों की व्यवस्था, दुर्घटनास्थलों में सुधार, और ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई पर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment