कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
विश्रामपुरी पुलिस के सहयोग से विडियो कॉल के माध्यम से किया गया दस्तायाब
कोण्डागांव ! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.11.2024 को आवेदिका श्रीमती उषा बाई मानिकपुरी पति सुरेश दास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष साकिन कोगेंरा ने लिखित आवेदन पेश की थी कि दिनांक 07.11.2024 के शाम 08:00 बजे इसकी लड़की कु. कमेश्वरी मानिकपुरी पिता सुरेश दास मानिकपुरी जाति पनका उम्र 19 वर्ष साकिन कोगेंरा थाना विश्रामपुरी बिना बताये घर से निकल कर चली गई है, कि आवेदिका की रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में गुम इंसान कमांक 28/2024 पंजीबद्ध कर जांच पता तलाश में लिया गया। उक्त गुम इंसान महिला होने व 7 माह से नहीं मिलने पर लगातार पता तलाश हर संभव प्रयास किया जा रहा था, मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए “ऑपरेशन तलाश ” के तहत् गुम महिला की पतासाजी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय.अक्षय कुमार भा.पु.से. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में उक्त गुम महिला के संबंध में परिवार एवं आस पड़ोस व साइबर सेल कोण्डागांव के माध्यम से बारिकी से पूछताछ करने पर मोबाईल नम्बर 7225841776 से गुम महिला द्वारा पड़ोस एवं परिवार में बातचीत करना पाये जाने पर विडियो कॉल के माध्यम से दिनांक 16.06.2025 को गुम लड़की कु. कमेश्वरी मानिकपुरी को उसकी मां उषा बाई मानिकपुरी से बातचीत कराया गया जो ग्राम माहगूपूर्वा थाना लौर जिला मउगंज (म.प्र.) राज्य में रहना एवं अपने पति सुरज रावत के साथ शादी कर जीवन यापन करना एवं उसके साथ रहना बतायी जिससे कि विडियो कॉल के माध्यम से दस्तयाब किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भुनेश्वर नाग, प्र.आर. 02 देर्वाचन सिदार की अहम् भूमिका रही।








