कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट और प्री-फार्मेसी टेस्ट की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम ने बताया की प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए जिले के गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहाँ कुल 180 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 80 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं, पीपीएचटी परीक्षा के लिए दो केंद्र गुंडाधुर महाविद्यालय एवं बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल, कोंडागांव निर्धारित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 419 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 200 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित संस्थानों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी कर ली गई थीं।








