Buy Advt. Space

केशव महिपाल व साथियों ने मंत्री गुरु खुशवंत को धान फ्रेम भेंट, फिल्म रिलीज 19 सितंबर

By

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी को आज एक विशेष अवसर पर धान से निर्मित फोटो फ्रेम सप्रेम भेंट किया गया। इस दौरान आगामी 19 सितंबर को प्रदेशभर के टॉकीज एवं थियेटरों में रिलीज होने वाली “राजा गुरु बालक दास” फिल्म के लिए बधाई दी गई।

फिल्म में राजा गुरु बालक दास जी के छोटे भाई की बेहतरीन भूमिका निभाई गई है, जिसके लिए मंत्री जी को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित रहे –

केशव महिपाल – अध्यक्ष, सतनामी समाज, डुंडेरा एवं भाजपा नेता, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा

श्री ज्ञान दास नारंगे – लोकप्रिय सरपंच, ग्राम बीरेभाट

श्री विजय मधुकर जी

श्री हिंच्छा राम महिपाल जी – डुंडेरा निवासी
तथा समाज के अन्य गणमान्य साथीगण।


बैठक के दौरान ग्राम एवं समाज के उत्थान पर विशेष चर्चा हुई। विशेषकर समाज की माताओं-बहनों को सामूहिक स्वरोजगार से जोड़कर नारी शक्ति उत्थान की दिशा में सार्थक पहल करने पर बल दिया गया।

Leave a Comment