Buy Advt. Space

केशकाल विकासखण्ड के बटराली में समाधान शिविर का आयोजन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! विकासखंड केशकाल के ग्राम पंचायत बटराली में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तीसरे समाधान शिविर का आयोजन किया गया, समाधान शिविर बटराली क्लस्टर के 10 ग्राम पंचायत शामिल थे, इस समाधान शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मरकाम, तथा जनपद सदस्यगण तथा सभी 10 ग्राम पंचायत के सरपंच गण उपस्थित रहे। शिविर में जनपद अध्यक्ष के द्वारा सभी को जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाया गया। समाधान शिविर में उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को सब्जी बीज, राजस्व विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को किसान किताब, 26 जाति प्रमाण पत्र एवं 10 निवास प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को धान बीज, जनपद पंचायत द्वारा 10 हितग्राहियों का पेंशन स्वीकृति एवं 24 को मनरेगा जाब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 25 को राशन कार्ड, हितग्राहियों को विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से लाभान्वित किया गया समाधान शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अंकित चौहान, जनपद सीईओ केशकाल, तहसीलदार केशकाल तथा सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment