कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर वहां के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि तकनीक के प्रसार हेतु मुर्गीपालन, पशुपालन, मछलीपालन, पोषण वाटिका स्थापना, ड्रिप यूनिट स्थापना, वर्मी कंपोस्टिंग, अजोला उत्पादन इकाई इत्यादि प्रदर्शन इकाइयों की स्थापना के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने इकाई स्थापना के लिए स्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र स्थापना के संबंध में निर्देशित किया, ताकि जिले के किसानों तक उन्नत तकनीक पहुंच सके। उन्होंने समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण के दौरान किसानों को शामिल होने का अवसर प्रदान करने के संबंध में भी निर्देशित किया, जिससे किसान कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से उन्नत तकनीक से खेती करके अपने आय बढ़ाने में सफल हो सकें।








