Buy Advt. Space

कुम्हार समाज ने खनिज अधिकारियों थाना प्रभारी एवं पत्रकारों के अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन..

By



प्रजापति कुम्हार समाज के प्रदेश सह सचेतक महेश प्रजापति ने कुम्हार समाज के लोगों के ईट व्यवसाय के एवज में खनिज अधिकारी संबंधित थाना एवं पत्रकारों के अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन उक्त मामले में कुम्हार समाज को 2012 बीजेपी सरकार ने समाज के उत्थान हेतु माटी कला बोर्ड का गठन किया था जिसके राजपत्र में मिट्टी का व्यवसाय एवं ईट बनाने हेतु समाज को शासन से छूट दिया गया है , समाज के लोग ब्याज में पैसा लेकर  ईट व्यवसाय का काम करते है और अपने एवं परिवार का पालन पोषण करते है


लेकिन आए दिन खनिज अधिकारी, थाना , एवं पत्रकार परेशान कर पैसे उगाही करते है
आखिर एक गरीब कुम्हार किन किन को पैसा दे, अगर पैसा नहीं देते है तो आए दिन खनिज अधिकारी परिवहन गाड़ी को पकड़ लेते है और डराते धमकाते है ,पैसा नहीं दोगे।  तो आपका व्यवसाय नहीं चलने देंगे ,इससे कुम्हार समाज मानसिक रूप से बहुत परेशान है ,

Leave a Comment