कुम्हारी ! अवैध गांजा वजनी 01 किलो 120 ग्राम, बिक्री रकम 3000 रूपये एवं गांजा कीमती 4000 रूपये जुमला कीमती 7000 रूपये के साथ 01 गांजा विक्रेता गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्रीमान सुखनंदन राठौर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग (शहर) तथा श्रीमान हरिश पाटिल महोदय, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के कुशल निर्देशन अनुसार उनि डी एल साहू थाना कुम्हारी को प्राप्त मुखबीर सूचना अवैध गांजा बिक्री करने की सूचना मिलने पर वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर घटनास्थल रूपनगर वार्ड नंबर 15 सार्वजनिक शौचालय के पास आरोपिया शांति बाई पति स्व. रायलो बेसरा उम्र 65 वर्ष पता रूप नगर कुम्हारी वार्ड क्रं 15, थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ.ग. के कब्जे से गांजा वजनी 01 किलो 120 ग्राम, बिक्री रकम 3000 रूपये एवं गांजा कीमती 4000 रूपये जुमला कीमती 7000 रूपये को जप्त किया गया। नारकोटिक एक्ट की वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त के द्वारा अपराध धारा का घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 26/04/2025 के 19:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही में उनि डी एल साहू थाना कुम्हारी एवं हमराह स्टाफ आरक्षक क्र. 1682 विनेश शर्मा, आरक्षक क्र. 1602 युगल किशोर साहू, आरक्षक क्र. 444 लेखराज निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कुम्हारी अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 20(ख)(ii)(बी) नारकोटिक एक्ट शासन की ओर से उनि डी एल साहू थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ.ग. शांति बाई पति स्व. रायलो बेसरा उम्र 65 वर्ष पता रूप नगर कुम्हारी वार्ड क्रं 15, थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ.ग.








