Buy Advt. Space

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने किया शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का अवलोकन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव !  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरूवार 05 जून को कोपाबेड़ा स्थित शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का अवलोकन किया और यहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। सहायक मत्स्य अधिकारी श्री योगेश देवांगन ने इस दौरान बताया कि यहां कतला, रोहू, मृगल, ग्रास कार्प, कामन कार्प के साथ ही देशी मांगुर मछलियों का मत्स्य प्रेरित प्रजनन द्वारा बीज उत्पान किया जाता है। ये मत्स्य बीज जिले के साथ-साथ अन्य जिलों को भी प्रदाय किया जाता है।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र के विकास हेतु निर्देशित किया एवं प्रक्षेत्र के आवश्कतानुसार फेंसिंग तथा अधोसंरचनाओं का मरम्मत व पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य पालन के उनत तकनीक आरएएस की ईकाई स्थापित करने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अजय उराव, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Comment