Buy Advt. Space

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर करें त्वरित कार्यवाही कलेक्टर श्रीमती पन्ना

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव !  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर के आयोजन और प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड व सभी वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना कार्ड प्राथमिकता के साथ बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और सभी जनपद सीईओ के साथ अन्य विभागों को भी आवास निर्माण कार्य को पूर्ण कराने में एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों से अस्पतालों के नियमित निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी अस्पतालों में स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्य मार्गों से पशुओं को हटाने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सभी सीएमओ को दिए। कलेक्टर ने जिले के श्रम पंजीयन वाले परिवारों के विद्यार्थियों को श्रम विभाग के छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश श्रम विभाग के अधिकारी को दिए, ताकि उन्हें पढ़ाई के खर्चों में राहत मिल सके। इसके अलावा बैठक में जाति प्रमाण पत्र की प्रगति, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण की तैयारी, मक्का खरीदी की प्रगति सहित समय-सीमा में विभागवार लंबित आवेदनों पर कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निराकरण में तेजी लाने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment