Buy Advt. Space

कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र का किया निरीक्षण शेष धान के शीघ्र उठाव की व्यवस्था करने के दिए निर्देष

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ कोण्डागांव स्थित धान संग्रहण केन्द्र पहुंचकर शेष धान के उठाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्हांनेे संग्रहण केन्द्र कोण्डागांव और जोबा में उठाव के लिए शेष धान की मात्रा की जानकारी ली और उठाव की समुचित व्यवस्था हेतु डीएमओ एवं खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने शेष संग्रहित धान को बारिश से बचाव और उठाव की आवश्यक व्यवस्था करने को कहा और संग्रहण केन्द्र के मार्ग में सुधार कार्य करने को कहा ताकि वाहनों के आवाजाही में दिक्कत न हो। डीएमओ ने बताया कि धान संग्रहण केन्द्र कोण्डागांव में 5150 मीट्रिक टन धान शेष है, वहीं जोबा में 49349 मीट्रिक टन धान उठाव हेतु शेष है। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव और डीएमओ श्री सतीश नानवारे उपस्थित थे।

Leave a Comment