Buy Advt. Space

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं तिलकराम को मिला तत्काल राशन कार्ड

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव !कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज ग्राम पंचायत हड़ेली के मरकामपाल गांव के श्री तिलकराम यादव द्वारा राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए राशन कार्ड बनाया गया।

ग्राम पेरमापाल के सरपंच श्री फुलसिंग कोर्राम ने नवीन पंचायत भवन निर्माण कराने की मांग की, ग्राम पंचायत धनोरा के श्री नोहरूराम मंडावी ने बताया कि नल जल योजना के तहत हर घर में नल कनेक्शन दिया गया है, लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम सिधावंड से जोंदराबेड़ा तक सड़क निर्माण, ग्राम छोटे उसरी से ग्राम रेंगागोंदी तक पुलिया सहित सड़क निर्माण सहित राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व प्रकरणों सहित कई मांगों एवं समस्याओं को लेकर 30 आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Comment