Buy Advt. Space

कलेक्टर ने किया जिला कोषालय कार्यालय का निरीक्षण

By
Last updated:

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों व पंजियों और उनके संधारण का भौतिक सत्यापन किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे सभी स्टाम्प एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का पंजी में दर्ज जानकारी का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी दस्तावेजों पंजीयों का सुव्यवस्थित रखरखाव के साथ नियमित अद्यतन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रशेखर मेंढेकर और कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment