डुंडेरा।कमरछठ (हलषष्ठी) के पावन पर्व पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर डुंडेरा में राष्ट्रभक्ति का विशेष आयोजन किया गया। भाजपा मरोदा पुरैना मंडल के शक्ति केंद्र डुंडेरा में कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों को तिरंगा झंडे वितरित कर 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाने का संदेश दिया।
“मोर तिरंगा – मोर अभिमान” और “आन-बान-शान तिरंगा, मेरी पहचान” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर मातृशक्ति, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माताओं, बहनों, बहुओं और बेटियों को देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड 35 एवं 36 की वरिष्ठ माताएं, बहनें, श्रीमती रंजना मानिकपुरी (बूथ अध्यक्ष), केशव महिपाल, नारायण निर्मलकर, श्रीमती अंजू देवांगन, सविता महिपाल, पिंकी सेन, रेखा बाई, भारती वर्मा, भूमि देवांगन, तेजेश्वरी, प्रीति महिपाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। पुरुष वर्ग में वरिष्ठ नागरिक श्री दुलेश गायकवाड, हिंसाराम महिपाल, मोहन सेन, कमलेश वर्मा, योगेश महिपाल, देवेश वर्मा, योगेश धनकर एवं ग्राम के बच्चे-बालिकाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
केशव महिपाल ने सभी को कमरछठ पर्व एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश की एकता और अखंडता के इस गौरवशाली उत्सव में भाग लेना चाहिए।
कमरछठ पर डुंडेरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा वितरण के साथ अमृत महोत्सव मनाया








