चित्रकला प्रतियोगिता में दामनी प्रथम
खैरागढ़। शांति दूत जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में विगत दिनों 11वां चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्गों में किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी सिरदार से दामनी,तानिया, योगेश्वरी, भूमिका ने भाग ली ।

जिसमें कुमारी दामनी निषाद कक्षा सातवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माननीय चंद्रकांत वर्मा जी जिलाधीश जिला के सी ,माननीय तिवारी जी डीएफओ जिला के सी जी , माननीय प्रेमकुमार पटेल जी सीईओ जिला पंचायत के सी जी ने अपने कर कमलों से प्रतिक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंटकर कर सम्मानित किया। ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा छिपी हुई हैं जरूरत है उसको प्रतिभा को बाहर निकालने का । इस सफलता पर उनकी शिक्षिका इंदिरा चंद्रवंशी ने उसे मार्गदर्शन किया । संस्था प्रमुख जागेश्वर सिन्हा सर, सुशीला परते मैम,खेमलाल निषाद सरपंच,ज्ञानेंद्र सर, डॉक्टर मनोज चंद्रवंशी रूपलाल उपसरपंच , कामेश पाल,एवं ग्रामवासी बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।









