Buy Advt. Space

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत जनपद पंचायत कोंडागांव में हुआ वृक्षारोपण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत कोंडागांव परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमेन्द्र ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री आकांक्षा नायक, जनपद सदस्यगण तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान काजू, जामुन, तेजपत्ता जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों का चयन पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगिता, छाया प्रदान करने और स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम ने इस अवसर पर कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति हमारी भावनात्मक श्रद्धा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण देने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।जनपद उपाध्यक्ष श्री तोमेन्द्र ठाकुर ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने आसपास के क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण करें तथा पौधों की नियमित देखभाल करें।मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री आकांक्षा नायक ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे एक निरंतर चलने वाली जीवनशैली बनाना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वृक्षारोपण के साथ साथ संरक्षण संवर्धन इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैकार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण के प्रति सजग रहेंगे, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment