Buy Advt. Space

उरंदाबेड़ा पुलिस ने ग्राम कसई फरसगांव में चलित थाना लगाकर लोगों को किया जागरूक

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

गांव में कोई बाहरी व्यक्ति आकर रहने पर थाना में सूचना देने हिदायत दिया गया।

कोण्डागांव ! उरंदाबेड़ा: ग्राम पंचायत कसई फरसगांव में शनिवार 26 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री वाय.अक्षय कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के निर्देश,एसडीओपी श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर गांव में चलित थाना के तहत संवैधानिक अधिकार,कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक करने और कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने का निर्देश दिया था।

इसी परिपेक्ष्य में थाना उरंदाबेड़ा की पुलिस ग्राम कसई फरसगांव पहुंच कर थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने सड़क दुर्घटना के समय जीवन बचाने में हेलमेट पहनने के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया तथा अपना मोबाइल नंबर देकर किसी प्रकार की थाना से संबंधित सूचना देने की अपील की। यातायात नियम, सायबर क्राईम, एटीएम फ्राड, फर्जी बैंक के काल, पाक्सो एक्ट, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अपराध,अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति , बाल विवाह के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान गांव के सरपंच ,उपरपंच,पंच और ग्रामीणजन थाना उरंदाबेड़ा के पुलिस अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment