दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग में अंगीकार 2025 अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आज विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने की, जिसमें सभी नोडल अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि –
जोनवार कार्ययोजना बनाई जाए।
प्रतिदिन की रिपोर्टिंग अनिवार्य हो।
अभियान को पूरी गंभीरता और आपसी समन्वय से धरातल पर उतारा जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना को मिलेगा बल
आयुक्त ने बताया कि अंगीकार 2025 का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक शीघ्र पहुँचाना है। इस अभियान से स्वीकृत आवासों का तेजी से निर्माण होगा और लाभार्थियों का भरोसा भी मजबूत होगा।
5 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
अंगीकार 2025 की अवधि 5 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2025 तक तय की गई है। इस दौरान शहरी निकायों में विविध गतिविधियाँ होंगी, जिनमें –
डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान
आवास ऋण मेले
सांस्कृतिक कार्यक्रम
जनसंपर्क गतिविधियाँ और कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
अंतिम छोर तक पहुँचेगा लाभ
आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान जनसहभागिता पर आधारित है। निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतिम छोर तक हर पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना ही प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
आयुक्त सुमित अग्रवाल की सख्ती, अंगीकार 2025 पर फोकस








