कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! कोण्डागांव नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत आड़काछेपड़ा वार्ड के अत्यंत पुराने एवं जर्जर नाली से घरों में गंदा पानी घुसने की खबर आई थी। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने उक्त खबर पर संज्ञान लेते हुए वार्डवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज नगर पालिका परिषद द्वारा गंदे नालियों की साफ-सफाई की गई, जिससे वार्डवासियों को राहत मिली है।








