दुर्ग । वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध सट्टा खेल और खिलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 मोबाइल फोन और ₹6,000 नगद बरामद किए हैं। मोबाइल की जांच में करीब 35 लाख रुपये के सट्टा पट्टी से संबंधित वाट्सएप चैट मिले हैं, जिससे यह साफ हुआ कि आरोपी कल्याण और राजधानी नामक ऑनलाइन गेम में अंकों पर रुपए लगाकर सट्टा खेलते और खिलाते थे।
कार्रवाई ऐसे हुई
13 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग अवैध सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. आज़म अहमद (35 वर्ष), निवासी सेक्टर-7, भिलाई
2. विकास शर्मा (38 वर्ष), निवासी जुनवानी, सुपेला भिलाई
3. कुलेश्वर साहू उर्फ कुल्लु (45 वर्ष), निवासी रामनगर, वैशाली नगर
4. सुरज वर्मा (62 वर्ष), निवासी रामनगर, वैशाली नगर
सभी आरोपियों को 14 सितम्बर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं आरोपी धनसिंह देवांगन निवासी रूआबांधा, भिलाई की तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
अवैध सट्टा खेल का भंडाफोड़ : वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई








