Buy Advt. Space

अनंतपुर पुलिस ने बिहान वार्षिक आमसभा में बिहान से जुड़े महिलाओं को दी गई उनके अधिकार के बारे में जानकारियां।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! अनंतपुर: ग्राम पंचायत अनंतपुर में बुधवार 02 अप्रैल को जनपद पंचायत मकड़ी द्वारा बिहान वार्षिक आमसभा कार्यक्रम रखा गया था पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री वाय.अक्षय कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के निर्देश,एस डी ओ पी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन पर महिला को संवैधानिक अधिकार,कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक करने और कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने का निर्देश दिया था। इसी परिपेक्ष्य में थाना अनंतपुर की पुलिस ग्राम अनंतपुर पहुंची । थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने महिलाओं को संबोधित कर बिहान से जुड़े आस पास गांव से आए महिलाओं को बताया कि आपको हमेशा अपराध एवं अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए और पाक्सो एक्ट, जे.जे.एक्ट, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अपराध,अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी दिया गया।

Leave a Comment