कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत् ग्राम पंचायत अमरावती विकासखण्ड माकड़ी में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक किया गया। उक्त अभियान के तहत किशोरी बालिका एवं महिलाओं को बालिका एवं बालक को विवाह योग्य उम्र होने के पश्चात् ही विवाह करने हेतु प्रेरित किया गया तथा आत्म-रक्षा, भ्रुणहत्या, शिशु हत्या जैसे अमानवीय कृत्यों के प्रति जागरूक कराया गया, शिक्षा को बढ़ावा देना, लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं को बेहतर बनाना, शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकना, महिलाओं के सशक्तिकरण मुददो के प्रति जागरूक करने के लिए महतारी वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने हेतु शपथ दिलाया गया।
इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग (मिशन सशक्तिकरण) से श्रीमती रीना सिंह ठाकुर (जिला मिशन समन्वयक), श्रीमत श्रीमती माधुरी उसेण्डी (जेण्डर विशेषज्ञ), श्रीमती अनुसूईया भिमर्ट (सुपरवाईजर), स्थानीय किशोरी बालिका तथा महिलाएं भी उपस्थित थे।








