Buy Advt. Space

राजधानी रायपुर में रफ्तार का कहर: उबर टैक्सी ने परिवार को 150 मीटर तक घसीटा, चालक फरार

By


रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मुंबई–रायपुर हाइवे पर रिंग रोड-2 के पास रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार उबर टैक्सी (क्रमांक CG 04 LF 9695) ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि कार ने परिवार को करीब 150–200 मीटर तक घसीट डाला। हादसे के बाद पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद उबर टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment