दुर्ग। जिले में लगातार दर्ज हो रही मोबाइल गुमने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग एवं विशेष टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल 303 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।
ऐसे मिला सुराग
गुम मोबाइलों की जानकारी CIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल से प्राप्त की गई। इसके आधार पर टीम ने अथक प्रयास करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों में मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया।
मोबाइल मालिकों को सौंपे जा रहे डिवाइस
बरामद मोबाइल फोन अब उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए जा रहे हैं। संबंधित मोबाइल स्वामी एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3, भिलाई से अपने फोन प्राप्त कर सकते हैं।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस उपलब्धि में विशेष टीम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही –
1. आरक्षक मोहम्मद फारूख खांन (थाना धमधा)
2. आरक्षक वसीम खांन (चौकी जेवरा सिरसा)
3. आरक्षक नारायण ठाकुर (थाना नेवई)
4. आरक्षक जीत यादव (थाना आर. जांमगांव)
5. विश्वजीत सिंह (भिलाई भट्ठी)
6. आरक्षक भागवत प्रसाद (थाना छावनी)
पुलिस की पहल
पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने टीम की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुम मोबाइलों की बरामदगी से न केवल आम नागरिकों को राहत मिली है बल्कि पुलिस पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।
दुर्ग पुलिस की सफलता: विशेष टीम ने 303 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे








