Buy Advt. Space

गरियाबंद में 48 घंटे मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 10 नक्सली मारे, हथियार बरामद बड़ी सफलता

By


पितेश्वर हरपाल गरियाबंद ! जिले के मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 48 घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शवों को मटाल से चौपर के जरिए जिला मुख्यालय लाया गया।

सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ-साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। बरामद हथियारों में AK-47, SLR, शॉटगन और एक पिस्टल शामिल हैं।



प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी नक्सल उन्मूलन विवेकानंद सिन्हा ने कहा –
“यह हमारे जवानों के लिए बहुत बड़ी सफलता है। इसका प्रभाव न सिर्फ गरियाबंद और धमतरी बल्कि पूरे बस्तर क्षेत्र में दिखाई देगा। इससे माओवादी संगठन कमजोर होगा और कई नक्सली मुख्यधारा से जुड़कर समाज में लौटेंगे।”

एसपी निखिल राखेजा ने भी इस सफलता को सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Comment