Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस ने ऑनलाइन खरीदे गए 300 चाकू किए बरामद

By


पूर्व में अपराध में संलिप्त आरोपियों पर भी की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने और युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने की प्रवृत्ति पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान साइबर सेल की मदद से थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में कुल 300 नग चाकू बरामद किए गए।

ऐसे चले अभियान

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीदे गए पेन चाकू, बटन चाकू, पॉकेट चाकू और अन्य धारदार हथियार जब्त किए गए।

जांच में सामने आया कि युवा वर्ग आकर्षक डिजाइन और सस्ते दाम में उपलब्ध इन हथियारों को शौकिया या दिखावे के लिए खरीद रहा था।

कई मामलों में इन हथियारों का दुरुपयोग भी हुआ और आपराधिक घटनाओं में इनका इस्तेमाल सामने आया।


पुलिस की कार्रवाई

धारदार हथियारों की बरामदगी के साथ ही पूर्व में अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल अपराधों में न हो।


आमजन से अपील

गरियाबंद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास ऑनलाइन खरीदे गए चाकू या धारदार हथियार अपराध करने या डराने-धमकाने की नीयत से रखे गए हों, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 94792-25884 जारी किया गया है। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment